मुजफ्फरपुर/ परदेश मे फंसे मजदूरो को प्रशिक्षु दारोगा कर रहे मदद मजदूरो की मदद कर पुलिस ने किया मिसाल कायम
पिता के कहने पर पीएसआई मजदूरो को दे रहे सहायता राशि
लौकडाउन के बाद विभिन्न जिलो के लाखो मजदूर परदेश मे फंसे हुये है । जिसके सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है । ऐसे मजदूरो को स्थानीय देवरिया थाने मे तैनात पीएसआई अरवल जिला के करपी थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार अपने नीजी कोष से पांच – पांच सौ रुपये खाते मे भेजकर मदद पहूँचा रहे है । पीएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि लौकडाउन के कारण मेरे पंचायत के सैकड़ो मजदूर दिल्ली , सूरत , मुम्बई , कोलकता समेत अन्य जगहों पर फंसे हुये है । जिनको भरपेट भोजन करने के लिए राशन व नगदी नही है । जिसकी जानकारी पिता गनौरी सिंह यादव ने दूरभाष पर दिया और सभी को मदद पहूँचाने के लिए बोले । जिसके बाद परदेश मे फंसे मजदूरो से संपर्क साधकर बैंक अकाउन्ट नंबर , आईएफसी कोड के माध्यम से पांच – पांच सौ रुपये सहायता राशि के रुप मे स्थांतर कर रहे है । हालांकि अभी तक बीस मजदूरों के खातो मे नगदी भेजा जा चुका है ।
सतीश मिश्रा..