श्री गोवर्द्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज की संस्था धर्मसंघ पीठ परिषद् आदित्यवहिनी आनन्दवाहिनी के द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन ई क्विज़ प्रतियोगिता 17 जून 2020 शंकराचार्य महाराजके प्राकट्य दिवस से सफलतापूर्वक चल रहा है। इस क्विज़ का विषय सनातन धर्म रखा गया था।प्रथम प्रतियोगिता की सफलता के बाद पुनः गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इस प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर 5 जुलाई से प्रारम्भ किया गया। इस बार भारतीय दर्शन पर आधारित ज़्यादा प्रश्न थे।एक हज़ार साठ प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रसन्नता की बात है कि बिहार, झारखंड, गुजरात, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश, पश्चिमबंगाल, ओडिशा, जम्मूऔर कश्मीर, महाराष्ट्र, नयी दिल्ली, कर्नाटक,केरल,राजस्थान, तमिलनाडु,पंजाब, आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश,आसाम ,हैदराबाद,हरियाणा,पॉन्डिचेरी त्रिपुरा तथा साउदी अरबियासे प्रतिभागियोंने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और ऑनलाइन ई प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
प्रसन्नता की बात है कि जहाँ छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया वहीं इंजीनियर, डाक्टर, बैंक पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी शिक्षक, प्रोफ़ेसर, गृहणियोंने भी भाग लिया।श्रीगोवर्द्धनमठ का यह प्रकल्प भविष्य में चलाते रहने की संस्था की योजना है।
इसके अंतर्गत आगामी 22 जुलाई 2020 को धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्म जयन्ती के शुभ अवसर श्री गोवर्द्धनमठ का वैदिक गणित का प्रकल्प जो कई वर्षों से शंकराचार्य महाराज के मार्गदर्शन में चल रहा है उसकी ओर से वैदिक गणित पर आधारित अगला ऑनलाइन ई क्विज़प्रतियोगिता आयोजित है।
विदितहो कि वैदिक गणित श्रीगोवर्द्धनमठ की सम्पदा है। श्रीगोवर्द्धनमठ के143वें शंकराचार्य स्वनामधन्य श्रीभारतीकृष्णतीर्थजी महाराजने वैदिक गणित की रचनाकर सम्पूर्ण विश्व को अचम्भित कियाथा। उसी क्रम में वर्तमान श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामीश्री निश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराजने वैदिक गणित की अनेक ग्रंथों की रचनाकर एक बार पुनः सम्पूर्ण विश्व को वैदिक गणित के प्रति अत्यधिक रुचि जगा दी है। वैदिक गणित को अधिक से अधिक लोग समझ सकें तथाअपने व्यावहारिक जीवन में इसका उपयोग कर सकें इसके लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन एक पखवाड़े केलिए किया जा रहा है।
श्रीरामचंद्र देव पूर्वाम्नाय वैदिक गणित प्रकल्प को विद्यालय, महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालयों में प्रचारित एवं प्रसारित कर रहे हैं। वर्तमान क्विज प्रतियोगिता जो वैदिक गणितपर आधारित है इसका व्यापक प्रचार और प्रसार हो इसके लिये ऑनलाइन क्विज़ समिति प्रयत्नशील है।प्रो
कृष्णानन्द मिश्र इस प्रतियोगिता का संयोजन कर रहे हैं। आनन्दवाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रो इन्दिरा झाने जानकारी दी कि देश विदेश में वैदिक गणित के क्विज़ के माध्यम से गणित के पौराणिक विधा तथा श्रीगोवर्द्धनमठ और शंकराचार्य परंपरा से परिचित होंगे। लोग वैदिक परम्परासे जुड़ें ,यही इस क्विज़का मुख्य उद्देश्य है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर संस्था में अत्यधिक उत्साह देखा जा रहा है।श्रीरामचंद्र देव ने क्विज़ की तकनीकी टीम के साथ इस प्रतियोगिता में प्रश्नों का संकलनकिया है।प्रो कृष्णानन्द मिश्र के नेतृत्त्व में गोपाल, किशन, मुकेशने ऑनलाइन क्विज़को सजाया है।