CIN ब्यूरो /कल पटना के डाकबंगला और विधानसभा में आपके विधायकों ने किया क्या यही लोकतंत्र हैँ,जब आपने अपनी बहू का बाल नोच नोच कर तथा मारपीट कर उसे घर से बाहर भगाया तब आपको नारी की मर्यादा एवं गरिमा समझ में नहीं आई थी- प्रदेश प्रवक्ता, अंजुम आरा
बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने बयान जारी कर कहा कि:- कल जो पटना के डाकबंगला चौराहा पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया क्या यही लोकतंत्र है, क्या आपके पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के अंदर विधानसभा अध्यक्ष को बंद कर दिया यह राजद का लोकतंत्र हैँ. यही पाठ राजद कार्यकर्ताओं को सिखाया जाता है .क्या पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी आपको शर्म आनी चाहिए ट्वीट के माध्यम से नारी के लिए अमर्यादित शब्द का प्रयोग करते हुए जबकि आप स्वयं एक नारी है और दुर्भाग्य से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री भी। जब आपने अपनी बहू का बाल नोच नोच कर तथा मारपीट कर उसे घर से बाहर भगाया तब आपको नारी की मर्यादा एवं गरिमा समझ में नहीं आई थी। महिला विधायकों को वहां पर उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों ने हटाया जो जो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की इशारों पर कानून एवं मर्यादा को तोड़कर जबरदस्ती माननीय अध्यक्ष के कक्ष के अंदर बिना अनुमति घुसने की कोशिश कर रही थी। आपको शर्म आनी चाहिए आधी अधूरी, गलत एवं झूठा संदेश देते हुए। कब तक आप अपने कुनबों के कुकर्मों पर पर्दा डालकर गंधारी बने रहिएगा।