दिल्ली ब्यूरो /कोविशील्ड की कीमत सरकार ने किया तय , राज्यों को 400 तो निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी एक डोज
प्रियंका भारद्वाज की रिपोर्ट /कोविशील्ड की कीमत तय, राज्यों को 400 तो निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी एक डोजदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत तय कर दी गई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार हम कोविशील्ड वैक्सीन के दाम का एलान कर रहे हैं। राज्य सरकारों को वैक्सीन की एक डोज 400 रुपये में मिलेगी। वहीं, निजी अस्पतालों को इसके लिए 600 रुपये प्रति डोज चुकाने होंगे।