दिल्ली /इस बार हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को पिछले वर्ष की तुलना में कुछ अधिक खर्च करना पड़ेगा,फार्म 31 जनवरी 2022 तक भरे जा सकते हैं
उमर फारुख की रिपोर्ट /इस बार हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को पिछले वर्ष की तुलना में कुछ अधिक खर्च करना पड़ेगा।लगातार तीन साल से हज यात्रा का खर्च बढ़ रहा है।जिसको को लेकर आजमीन भी परेशान है। गाैरतलब है कि हज यात्रा को लेकर जहां दिशानिर्देश जारी हो चुके है, वहीं हज यात्रा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।वर्ष 2019 में हज यात्रा 2.36 लाख व 3.22 लाख में होती थी। वर्ष 2020 में अजीजिया ग्रुप का पैकेज 2.50 लाख और ग्रीन ग्रुप का 3.50 लाख रुपये था। हज कमेटी आफ इंडिया ने इस बार और खर्च बढ़ा दिया है। अब एक पैकेज 3.30 लाख का और दूसरा 4.07 लाख का है। उन्होंने हज कमेटी आफ इंडिया और केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से सऊदी अरब सरकार से वार्ता कर हज यात्रा को सस्ती और आसान कराने की मांग की है। बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष अताउर्रहमान ने कहा कि हज यात्रा 2022 के आनलाइन फार्म एक नवंबर 2021 से भरना शुरू हो गए हैं, जो 31 जनवरी 2022 तक भरे जा सकते हैं। इच्छुक लोग समय से फार्म भरें।