नालंदा /CM nitish एवं उनके पुत्र पहुंचे अपने गांव और अपनी पत्नी के चित्र पर चढ़ाया पुष्प
रविकांत की रिपोर्ट –बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू सिन्हा की 16 वी पुण्यतिथि के मौके पर अपने गांव कल्याण विगहा पहुँचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश अपने गांव के मंदिर का दर्शन किया। उसके बाद स्वर्गीय राम लखन सिंह स्मृति वाटिका में पत्नी मंजू देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उनके साथ पुत्र निशांत कुमार व बड़े भाई सतीश कुमार के पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल मौजूद थे. इसके साथ ही उन्होंने गांव का भ्रमण किया अपने पुराने साथियों से मुलाकात की l उसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्यानबीघा पहुंच लोगों की जन समस्याओं को सुने और उसपर अमल का भरोसा दिया. इस दौरान सुरक्षा का पुख़्ता इंतज़ाम थे।