पटना /”महिला सुरक्षा” नीतीश सरकार की प्राथमिकता है, इसी का परिणाम है कि बिहार में महिलायें “सशक्त और सुरक्षित”,अंजुम आरा- प्रदेश प्रवक्ता नें BJP को दिखाया आईना
कौशलेन्द्र पाराशर /अंजुम आरा, प्रदेश प्रवक्ता, बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने बयान जारी कर कहा कि महिला सुरक्षा नीतीश सरकार की प्राथमिकता है इसी का परिणाम है कि बिहार में ना सिर्फ महिलाओं के खिलाफ अपराधिक घटनाओं में काफी कमी आई है बल्कि महिला अपराध से संबंधित विवादों के अनुसंधान में तेजी लाकर ऐसे अभियुक्तों पर त्वरित कार्रवाई की गई है जिस कारण महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के मन में कानून का भय हुआ है।एक तरफ जहां बिहार में महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित प्रदेशों में महिला सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है जहां लगातार महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है तथा इनके नेता एवं कार्यकर्ताओं की भी ऐसे अपराधों में संलिप्तता की खबरें आई है। ऐसे अपराधियों को बचाने का काम भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारें कर रही है। ज्वलंत उदाहरण कठुआ, उन्नाव तथा हाथरस जैसी अनेकों घटनाएँ है। इससे बड़ा शर्मनाक क्या हो सकता है कि जहां गुजरात में बिलकिस बानो के अपराधियों को न्यायपालिका ने उन्हें दोषी पाते हुए कठोरतम सजा सुनाई थी वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित प्रदेश गुजरात की सरकार ने ऐसे घृणित कार्य करने वाले सजायाफ्ता बंदियों को रिहा कर न्याय का गला घोट कर महिलाओं के साथ घोर अन्याय किया है। महिला सुरक्षा एवं महिलाओं की हितैषी भाजपा कभी नहीं हो सकती है।