नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में 2 अहम फैसले लिए। सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है तो दूसरी तरफ ई-सिगरेट को पूरी तरह से बैन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन दोनों फैसलों पर मुहर लगाई गई।

केंद्र सरकार ने त्योहारों से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस का ऐलान किया गया। 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पहली बार लगातार छठे वर्ष रेलवे कर्मचारियों को बोनस दिया जा रहा है।
ई सिगरेट बैन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार ने ई-सिगरेट को बैन कर दिया है। उन्होंने बताया कि ई-सिगरेट के उपयोग, उत्पादन, बिक्री, भंडारण को पूरी तरह बैन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों में भी इसका चलन तेजी से बढ़ रहा था।
कौशलेन्द्र पराशर