पटना, विकास कुमार सिंह – सब एडिटर
बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, जक्कनपुर एरिया में मीठापुर बस स्टैंड के पास एक स्कूल की बस गड्ढे में जाकर पलट गई। गौरतलब है कि इस हादसे के दौरान बस में पांच बच्चे सवार थे।वहीं, बस के गड्ढे में पलटने के दौरान बच्चों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी गई थी। क्रेन की मदद से बस को भी बाहर निकाल लिया गया था व साथ ही बस में सवार बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।घटना के वक्त मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस को गड्ढे के किनारे पार्क करके ड्राइवर पेशाब करने के लिए चला गया था, तभी बस अचानक गड्ढे में जाकर लुढ़क गई।




























