बिहार में बड़ा हादसा: बॉयलर फटने से 4 की मौत, 5 लोग घायल
कौशलेन्द्र पाण्डेय
बिहार के मोतिहारी में एक बड़ा हादसा हुआ। दरअसल, यहां के एनजीओ के एक किचन में बॉयलर फटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, पांच लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि यह घटना शनिवार यानी कि 16 नवंबर की सुबह सुगौली में घटित हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
वहीं, घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य अभी भी जारी है। गौरतलब है कि इस घटना की सूचना मिलते के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना के समय कुछ लोग सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए मिड डे मील सप्लाई करने वाले एनजीओ की रसोई में खाना बना रहे थे, और इसी बीच सुबह करीब पांच बजे बॉयलर में धमाका हो गया जिसके कारण मकान के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट की आवाज़ सुनने के बाग पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।