उत्तर प्रदेश-कौशलेन्द्र पाण्डेय,
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले दिनों दो दिन हुई बारिश की वजह से यूपी में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। लगातार रात को तापमान गिर रहा है। सोमवार दोपहर बाद से मौसम के तेवर बदल गए। यूपी में घना कोहरा देखने को मिला। सोमवार सुबह से 2.6 किमी.प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिमी हवाओं ने गलन और बढ़ा दी। दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों की ओट में सूर्य छिप गए तो तापमान और कम हो गया। इसका असर ये रहा कि लोग हवा चलने से सर्द हुए मौसम को लेकर परेशान दिखे। आने वाली 15 दिसंबर तक य़ूपी में शीतलहर चलने की संभावना है। संभावना है कि अगले 24 घंटों के दौरान यूपी में ठंडी हवाएं तेज हो जाएंगी। हवाओं की वजह से यूपी के कई भागों में न्यूनतम 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर भारत में मैदानी इलाकों पर भी शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हो रही है। पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश तक जल्द ही पारा और गिर सकता है। मंगलवार को देश के सबसे ठंडा स्थान राजस्थान का जयपुर शहर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पाया गया। आइए जानते हैं कि देश के टॉप टेन ठंडे शहर।


























