दिल्ली-के सीलमपुर में भी बवाल, पुलिस चौकी में आगजनी-पथराव, सात मेट्रो स्टेशन बंद
नई दिल्ली-कौशलेन्द्र पाण्डेय,
नागरिकता संशोधन कानून जब से संसद से पास हुआ है पूरे देश में जगह-जगह इसे लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। दिल्ली स्थित जामिया विश्वविद्यालय में इसे लेकर रविवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ, अब मंगलवार को दिल्ली के ही सीलमपुर में भी प्रदर्शन हिंसक हो गया है, प्रदर्शनकारी बसों पर पथराव भी कर रहे हैं। पढ़ें पल-पल की अपडेट दरयागंज से दिल्ली गेट के बीच लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, हालांकि अब यह रास्ता सामान्य हो गया है।जानकारी है कि प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस पिकेट और एक पुलिस चौकी में आग लगा दी है। पुलिस ने इस समय मेन रोड पर जरूर नियंत्रण कर लिया है लेकिन गलियों में अब भी पत्थरबाजी चल रही है।
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को झड़प वाले स्थान से दूर किया। साथ ही पुलिस सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को जाफराबाद में दो बजे लोग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले ते जो 1.15 बजे ही शुरू हो गया और लोग सीलमपुर की ओर मार्च करने लगे। शुरुआत में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन बाद में अचानक से जब भीड़ छंटनी शुरू हुई तो हंगामा मच गया और पुलिस व प्ररदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई, जिससे हिंसा शुरू हो गई।