संजय कुमार,
हेमंत सोरेन ने गठबंधन पार्टी के सहयोग से भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इस समारोह में गठबंधन पार्टी आरजेडी, कांग्रेस, झामुमो के तमाम विधायक दल के नेता मौजूद रहेंगे।इसके अलावा हेमंत सोरेन खुद आज दिल्ली में सोनिया गांधी को शपथ समारोह में शामिल होने के लिए आंमत्रित करेगें। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बताया है कि राजद अध्यक्ष लालू जी की तबीयत खराब है। जिस वजह से वे 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।



























