दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज अपना नामांकन भरा दिल्ली के पटपड़गंज सीट से
पुष्कर पराग
मनीष सिसोदिया गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नामांकन भरने पहुंचे। मनीष पिछली बार की तरह इसबार भी ईस्ट दिल्ली की पड़पड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। पर्चा दाखिल करने जाते वक्त मनीष सिसोदिया ने पदयात्रा की। सिसोदिया के साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे।बुधवार को सिसोदिया ने ट्वीट किया था, ‘पटपड़गंज विधानसभा के लोगों के प्यार और सम्मान की बदौलत एक बार फिर विधानसभा चुनाव का पर्चा भरने जा रहा हूं। सुबह 8.30 बजे से यात्रा शुरू होगी। पटपड़गंज विधानसभा सीट से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तीसरी बार मैदान में हैं. वो दो बार यहां से चुनाव जीते चुके हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल के बेहद करीब सिसोदिया शुरुआती दौर में पत्रकार के तौर पर न्यूज चैनल में काम करते थे. उन्होंने परिवर्तन नाम के एनजीओ के लिए भी काफी वक्त तक काम किया है.
इसके अलावा सूचना का अधिकार (RTI) के लिए सिसोदिया ने सीएम केजरीवाल के साथ उपयोगी संघर्ष किया था. अन्ना आंदोलन के दौरान भ्रष्ट मंत्रियों की संपत्ति की जांच के लिए एसआईटी गठित किए जाने की मांग को लेकर उन्होंने 10 दिन का अनशन रखा था.