मानव श्रृंखला – 20 20 मे सूचना जनसंपर्क विभाग सचिवालय पटना के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
धर्मेंद्र कुमार /संवाददाता, पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बुलाई गई मानव श्रृंखला 2020 मैं बिहार सरकार के सूचना जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों सहित पूरे बिहार के सरकारी कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ मानव श्रृंखला का समर्थन किया, जल और पेड़ बचाएंगे, धरती पर हरियाली लाएंगे इस नारों से गूंज उठा बिहार, होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में श्री यश पति मिश्रा, संयुक्त सचिव , अशोक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी. श्री विनोद कुमार पाठक, शिव शंकर लाल श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार सिन्हा, नीना झा /डिप्टी प्रेस सचिव. सहित सूचना विभाग के सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.
मानव श्रृंखला 20 20 दूसरी बार एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, बिहार सरकार के सभी मंत्रियों ने हिस्सा लिया, उपयंत्री सुशील कुमार मोदी भी मानव श्रृंखला का हिस्सा बने, 16351 किलोमीटर लंबी कतार लगी, चार करोड लोगों ने इसका हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने कहा इस वर्ष में 19 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. आने वाली पीढ़ी का भविष्य होगा सुरक्षित,