नई दिल्ली,
दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग का सीएए विरोधी प्रदर्शन पहले ही एक बड़ा मुद्दा था। इस बीच दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि शाहीन बाग में फायरिंग करने वाला कपिल गुर्जर साल भर पहले संजय सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था। इस खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आम आदमी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर वोट के लिए देश की एकता को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आम आदमी प्रमुख केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि आप बेनकाब हो चुकी है। देश चुनाव से बड़ा है और इसकी सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा। दूसरी तरफ आप पार्टी ने इसे चुनाव से पहले बीजेपी की साजिश करार दिया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि किसी के साथ कोई तस्वीर है तो उसका क्या मतलब।
कौशलेन्द्र पाण्डेय





























