BJP प्रदेश अध्यक्ष के निशाने पर प्रशांत किशोर, बताया नामचीन कंपनी का ‘भोंपू’
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर इशारों-इशारों में हमला बोला है. उन्होंने “PK” का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों में कहा कि यह बोस कंपनी का विश्व प्रसिद्ध स्पीकर है. दुनिया में इस भोंपू को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. पर कभी-कभी स्पीकर को यह गलतफहमी हो जाती है कि इस सुरीली आवाज का कारण वह स्वयं है.
“भोंपू को गलतफहमी”
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि लेकिन वह यह भूल जाता है कि और भोंपूओं के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खर्च उस पर हुआ है. और वह यह समझने लगता है कि जो भी अच्छी आवाज निकल रही हैं उसका कारण गाने वाला नहीं बल्कि वह स्वयं है.
“UP में दो लड़कों की खाट खड़ी कर दी”
डॉ.संजय जायसवाल ने कहा कि किसी सफल व्यवसायी की तरह अपना सफल धंधा चाय पर चर्चा तो याद रहता है लेकिन उत्तर प्रदेश में खाट पर चर्चा करके किस तरह दो तथाकथित युवाओं की खाट खड़ी की, वह एक असफल उद्योगपति की तरह भूल जाना चाहता है.
“धंधा चलाने के लिए सीखा नया गुर”
उन्होंने यह भी कहा कि धंधा अच्छे से चलता रहे उसके लिए नया गुर सीखा है. जिस राज्य में जो जीतने वाला दल हो. उसको अपनी मुफ्त सेवा देना और बाद में अपनी पुरानी फोटो लगाकर अपने को सफल व्यवसाई बताना बहुत ही पुराना घटिया तरीका है.
अनुज मिश्रा