अनुज मिश्रा /कोरोना का सक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में धारा 144 लगाने के आदेश दिये |चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री ने कोटा भरतपुर ,झुंझुनूं, अजमेर आदि जगहों पर जाँच सुविधा विकसित किये जाने तथा जयपुर में जाँच क्षमता दुगनी करने के निर्देश दिये है|माननीय मुख्यमंत्री जी ने सावर्जनिक एवम सरकारी पुस्तकालयों को भी 31 मार्च तक बंद किये जाने के आदेश दिए| उन्होंने मंदिर ,मजिद एवं अन्य धार्मिक जगाहों पर लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगो को एकत्र नही होने की भी सभी प्रदेश वासियों को सलाह दी|



























