पश्चिम चंपारण जिले के साठी के निकट धमौरा पंचायत के प्रतिनिधियों ने लोगों को कोरोना के खिलाफ किया जागरूक ।
बिट्टू झा, धमौरा, पश्चिम चंपारण
पश्चिम चंपारण जिले के साठी के निकट धमौरा पंचायत के प्रतिनिधियों ने लोगों को कोरोना के खिलाफ किया जागरूक । धमौरा पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में धमौरा पंचायत भवन में कल 26/03/2020 एक सभा का आयोजन किया गया और कोरोना के बारे में लोगों को तथा पंचायत की जनता को इसके बारे में जागरूक किया गया और इससे बचने के तरीके बताए गए । सभी को आपा ना खोने तथा धैर्य बनाए रखने के लिए निवेदन किया गया । धमौरा पंचायत इस आपातकाल में पूरे देश के साथ है और हर मुश्किल का सामना करने के लिए तयार है । अगर किसी को पता चले की अपने यहां कोई भूखा है तो तुरंत सूचित करे उसके खाने का बेवस्था किया जाएगा । गाँव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को ना आने दे और अगर कोई भी किसी भी तरह की अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश करे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करे । मीटिंग में समाजिक दूरी (Social distancing) का पूरा ख्याल रखा गया ।