मुजफ्फरपुर से सतीश मिश्रा की रिपोर्ट,
मुजफ्फरपुर मोतीपुर कथैया थाना क्षेत्र के हरदी गांव में डॉक्टर गुड्डू कुमार के 6 साल के बेटे पवन की निर्मम हत्या कर दी गई।मासूम पवन अपने घर के दरवाजे पर कैरम बोर्ड खेल रहा था तभी अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया और फिर गला काट कर उसके शव को घर के पीछे फेंक गेहूँ के खेत मे फैक दिया। पवन का जब अपरहन हुआ था तब से परिवार वाले पुलिस से गुहार लगा रहे थे। और आखिरकार पवन की हत्या कर दी गई। पवन के शव को उसी के घर के पीछे गेहूं के खेत में फेंक दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश काफी आक्रोश दिखाई है। मौके पर डीएसपी कृष्ण मुरारी ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया।पुलिस तहकीकात में लगी है।




























