दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दोपह एक बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था. हालांकि, किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार दूसरे दिन भूकंप से लोग चिंतित हैं.
इससे पहले रविवाप को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. शाम 5 बजकर 45 मिनट पर 3.5 तीव्रता वाला भूकंप आया था. हालांकि, लोगों को कहना था कि भूकंप के झटके तेज थे, लेकिन रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 थी. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे.
पुष्कर पराग

























