लॉकडाउन के दौरान वाहन जांच कर रही पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. रिवीलगंज थाना क्षेत्र में अचानक हुई इस फायरिंग के जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग की. फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये हालांकि पुलिसकर्मियों ने एक अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया वहीं उसका एक साथी फरार हो गया. घटना रिवीलगंज थाना क्षेत्र के बैजूटोला के पास की है.एसपी ने कही ये बात, एसपी हर किशोर राय ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी लॉकडाउन में घूम रहे हैं जो किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं. इसके बाद पुलिस ने बैजू टोला के पास जांच शुरू की. इसी क्रम में बाइक से आ रहे अपराधियों ने पुलिस के द्वारा रोकने पर फायरिंग कर दी जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए.पुलिसकर्मियों ने की हवाई फायरिंगवहीं,पुलिसकर्मियों ने भी हवाई फायरिंग की जिसमें एक अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया वहीं दूसरा साथी दियारा में फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस की टीम कर रही है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान आजाद के नाम से हुई है जिसके अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.एक अपराधी गिरफ्तार, बताया जा रहा है कि कुछ अपराधियों ने लॉकडाउन के दौरान बैजू टोला के पास लूटपाट की घटनाएं शुरू कर दी थी जिसे देखते हुए पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया था. इसी क्रम में यह अपराधी पुलिस से भिड़ गए जिसके बाद एक अपराधी को पकड़ लिया गया.
पुष्कर पराग



























