बिहार / गोपालगंज जिले के, बैकुंठपुर प्रखंड के कृतपुर ग्राम के सुथर पट्टी टोला में , अलगू साह और गौतम साह में झगड़ा हो रहा था,
इस झगड़ा का जड़ , जमीनी विवाद बताया जा राहा है, कृतपूरा ग्राम के बुद्धिजीवियों में से एक, श्री इंद्रबहादुर मिश्रा ( भानु बाबा ) ने दोनों पक्षों को समझने का बहुत प्रयास किया, मगर अलगू साह नहीं माना और गौतम साह के घर को आग के हवाले कर दिया,जो धू धू कर जलने लगा, और बगल में अनाज रखने वाला भूसउल में गेहूं रखा हुआ था जो जलकर राख हो गया, लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए बहुत प्रयास किया, मगर साधन के अभाव में असफल रहे,
खबर मिलते ही बैकुंठ पर थाना प्रभारी अमितेश कुमार मौके पर पहुंच कर संज्ञान लिए मगर खबर लिखे जाने तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुईं थी.
महिपाल मिश्रा,


























