असम में भूस्खलन का भारी कहर: 3 जिलों में 20 लोगों की मौत, कई घायल
2 जून, 2020 तो असम में हुए भूस्खलन में लगभग 20 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि जिन लोगों की मृत्यु हुई है वह दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र के तीन अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। अभी बचाव दल घटनास्थल पहुंच रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में से सात कछार जिले, सात हैलाकांडी जिले और छह करीमगंज जिले से हैं। यही नहीं, इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्य तो पहले से ही बड़े पैमाने पर बाढ़ से जूझ रहा है, जिससे लगभग 3.72 लाख लोग प्रभावित हो गए हैं।
बताते चलें कि गोलपारा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित बताया जा रहा है और इसके बाद नागांव और होजाई जिले भी प्रभावित हुए हैं। बाढ़ में 6 लोगों की मौत भी हो गई है और 348 गांव तो पानी के अंदर ही डूब गए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) का कहना है कि लगभग 27,000 हेक्टेयर में फसलें खराब हो गई हैं।
प्रिया सिन्हा