लुधियाना /अखिल भरतीय मजदूर काउंसिल के सदस्यों ने पदोन्नति के लिए IPS रवि कुमार को दिया बधाई
IPS रवि कुमार को बीते दिन हुए तबादलो मे सरकार द्वारा पदोन्नति कर जालंधर देहात मे बतौर SP तैनाती की गई है। आई.पी.एस. रवि कुमार इससे पहले ए.एस.पी. जिला रोपड़ मे तैनात थे। जालंधर देहात मे आई.पी.एस. रवि कुमार की बतौर एस.पी. मुख्यालय पहली पोस्टिंग है। 2016 बैच के IPS रवि कुमार मूलरूप से बिहार के निवासी है। जालंधर पोस्टिंग के बाद अखिल भारतीय मजदूर काउंसिल प्रधान चितरंजन कुमार, उपाध्याय मोहम्मद शहजाद, युवा प्रधान राज सिंह राजपूत और सुनील शर्मा ने IPS रवि कुमार से मुलाकत कर उनको सम्मानित करते हुये पदोन्नति के लिये बधाई दिया। आई.पी.एस. रवि कुमार ने कहा कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए जरूरी है। पुलिस और जनता के बीच भरोसा और संपर्क बना रहे इसके लिये पुलिस और पब्लिक के बीच दोस्ताना संबध होने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वह अमन कानून कायम रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए कार्य करेंगे।
निखिल की रिपोर्ट