सामाजिक कर्तव्य संगठन हमेशा से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनता आ रहा है। पूरे विश्व में कोरोना वायरस से तबाही मची हुई है। भारत में भी कोरोना महामारी ने पैर पसारा है। कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसको अब धीरे धीरे खोला जा रहा है। जिस वजह से सब काम फैक्ट्री बंद हो गया था। गरीब मजदूर अपना घर कैसे चलाये बिना किसी आमदनी के। इस विपदा की घड़ी में सामाजिक कर्तव्य संगठन आगे आकर प्रत्येक दिन जरूरतमंद परिवारों को मास्क दूध दवाइयां और कच्चा राशन पहुंचाने का काम किया। और कोरोना योद्धा के तौर पर डटे रहे। इस कार्य के लिए लुधियाना वार्ड नंबर 28 इलाका पार्षद परमजीत सिंह उर्फ टोना गरचा के द्वारा सामाजिक कर्तव्य संगठन के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इलाका पार्षद ने बताया यह संगठन काफी पहले बनाया गया था। और इसके अध्यक्ष अभी मिश्रा के द्वारा लगातार जरूरतमंदों की मदद की जाती रही है। और कोरोना महामारी में इस संगठन के द्वारा बहुत अच्छा काम किया गया। यह संगठन और तरक्की करें और बड़ा बने यही कामना है। इस मौके पर सामाजिक कर्तव्य संगठन के अध्यक्ष अभी मिश्रा, राम सिंह, डॉ अरविंद शर्मा, आशुतोष सिंह, सोनू पांडेय, प्रभू पंडित, राजीव गुप्ता, नौशाद अंसारी, अप्पू गरचा, मुनीश रोय, रवि भारती, भरत सिंह, इस्तियाक अंसारी, राजेश राजपुत, सुभाष, अवधेश यादव मौजूद रहे।
निखिल की रिपोर्ट.
























