ब्रेकिंग /बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: पटना AIIMS में भी अगले सप्ताह कोरोना वैक्सीन का होगा ट्रायल
बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: पटना AIIMS में भी अगले सप्ताह कोरोना वैक्सीन का होगा ट्रायल.औषधि महानिदेशक की अनुमति के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना एम्स, में अगले सप्ताह से कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल होगा। एम्स की ओर से कवायद आरंभ कर दी गई है।आइसीएमआर और भारत बायोटेक की साझेदारी से तैयार इस वैक्सीन का जानवरों पर परीक्षण सफल रहा है। अब इसके मानव परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पटना एम्स के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि शनिवार को संबंधित कंपनी व विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा होगी। इसके बाद ये वैक्सीन आएगी। दवा की डोज देने को पहले डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद ट्रायल आरंभ होगा।भारत में तैयार की गई कोरोना वैक्सीन 15 अगस्त को लॉन्च की जा सकती है.इंडियन कॉउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने क्लीनिकल ट्रायल करने वाली संस्थाओं से कहा है कि 7 जुलाई से Corona Vaccine का क्लीनिकल ट्रायल शुरू करना चाहिए, इसमें बिल्कुल देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि नतीजे आने के बाद 15 अगस्त तक वैक्सीन लॉन्च की जा सके। हालांकि, अंतिम परिणाम सभी क्लीनिकल ट्रायल कामयाब होने पर ही निर्भर करेगा।
पुष्कर की रिपोर्ट.