मुंबई /BMC को समझ आया अब CBI का पावर ,BMC ने कहा-7 दिन से ज्यादा रहे तो कर देंगे क्वारंटीन
BMC को अब समझ आया सीबीआई का पावर, जिस आईपीएस विनय तिवारी को कोरोंटाइन, ओही BMC अब बोल रही हैं की 7दिन बाद इजाजत लेना होगा, आप समझ सकते हैं महाराष्ट्र सरकार के नीति को. सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. सुप्रीम कोर्ट फैसले से यह बात साफ हो गयी. कोर्ट का फैसला आते ही सीबीआई एक्टिव भी हो गयी है. सीबीआई की मुंबई ब्रांच केस को लेकर सक्रिय हो गयी है.सीबीआई की एसआईटी टीम जल्द ही मुंबई जाएगी. जहां पर केस से संबंधित सारे कागजात को मुंबई पुलिस से हैंडओवर लेगी. बताया जा रहा है कि मुंबई कमिश्नर के कार्यालय में सीबीआई को केस से संबंधित कागजात सौंपी जाएगी.लेकिन इसी बीच बीएमसी की तरफ से एक खबर यह भी आ रही है कि जांच के दौरान अगर सीबीआई की टीम 7 दिन से ज्यादा मुंबई में रहती है तो उसे बीएमसी से इजाजत लेनी होगी. जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार बीएमसी का कहना है कि अगर सीबीआई मुंबई में 7 दिनों से कम समय तक रहती है तो उसे क्वारंटीन में नहीं रखा जाएगा. लेकिन वे 7 दिन से अधिक रहना चाहेगी तो उसे बीएमसी से अनुमति लेनी होगी,
पुष्कर पराग की रिपोर्ट.