परसा /सारण /बिहार सरकार मे पुर्व मंत्री सह परसा से विधायक चंद्रिका राय ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेकों कार्यों का किया शिलान्यास
बिहार सरकार मे पुर्व मंत्री सह परसा से विधायक चंद्रिका राय आजकल अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। इसी क्रम में लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के जनता के लिए पूर्व मंत्री के द्वारा जनता की सुविधाओं को देखते हुए नई नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। कोरोना वायरस से लेकर बाढ तक में लगातार चंद्रिका राय अपने विधानसभा के जनता के साथ जुड़े रहे। राशन वितरण मास्क सैनिटाइजर और अन्य प्रकार की सुविधाएं जनता को मुहैया करवाई गई। इसके आलावा कई और विकासकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास किया गया जैसे आज परसा क्षेत्र मे अंजनी पंचायत अंतर्गत सांस्कृतिक सामुदायिक मंच का शिलान्यास किया गया। इसके आलावा आज परसा क्षेत्र में अन्याय पंचायत अंतर्गत गोरिगांव में आर. ई. ओ. सड़क से जमीनदारी बांध तक का नवनिर्मित पथ का शिलान्यास चंद्रिका राय के द्वारा किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री जी का गर्म जोशी से स्वागत किया।
निखिल दुबे की रिपोर्ट.