पटना /राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रंजन यादव और राष्ट्रीय संयोजक अशफाक रहमान के उपस्थिति मे नए कृषि बिल के खिलाफ “जनतादल राष्ट्रवादी “का कैंडल मार्च
नए कृषि बिल के खिलाफ जनतादल राष्ट्र वादी के कैंडल मार्च. दिनांक 10 दिसंबर 2020 को जनतादल राष्ट्र वादी द्वारा नए कृषि बिल के खिलाफ शाम 04:00 बजे कारगिल चौक, गांधी मैदान, पटना में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रंजन यादव और राष्ट्रीय संयोजक अशफाक रहमान भी उपस्थित रहेंगे।जनता दल राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय संयोजक अशफाक रहमान ने कहा कि सरकार को किसानों के साथ सकारात्मक वार्ता करनी चाहिए और सरकार को तीनों कृषि कानून को पूरी तरह रद्द करना चाहिए, इसे निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा, अशफाक रहमान ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहां यह सरकार पूर्ण रूप से किसान विरोधी है.
कौशलेन्द्र की रिपोर्ट.