पटना ब्यूरो /”CIN “के खबर पर 100फीसदी मुहर”शाहनवाज हुसैन “बनेंगे दमदार मंत्री – मंगलवार को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा
कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट /कंट्री इनसाइड न्यूज़ के खबर पर सौ फ़ीसदी मोहर लगी, शाहनवाज हुसैन कल बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल में शपथ लेंगे. शाहनवाज हुसैन बिहार में दमदार विभाग के मंत्री बनेंगे. बिहार बीजेपी के चेहरा होंगे शाहनवाज हुसैन. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को बिहार में लाकर बड़ा उलटफेर का प्रयास किया है.मंगलवार को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। बीजेपी ने सीएम नीतीश को सूची भेज दी है। राजभवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी भी शुरू हो गई है।जानकारी के अनुसार बीजेपी कोटे से 9 लोग मंत्री बनाये जा सकते हैं। जिन्हें मंगलवार को मंत्री पद का शपथ ग्रहण है उन्हें फोन जाना शुरू हो गया है। बीजेपी के कई नेताओं को मंत्री बनाये जाने की सूचना दी गई है। जानकार सूत्रों ने बताया कि शाहनवाज हुसैन को पार्टी की तरफ से इस बारे में जानकारी दे दी गई है। वे मंगलवार की सुबह दिल्ली से पटना पहुंच रहे हैं। वहीं बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन को भी नेतृत्व की तरफ से फोन गया है। कल चारों दल के विधायक हो सकता है कि मंत्रीपद का शपथ लेंगे.