धीरेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट /आज यानि शनिवार को दिल्ली के लिए लॉकडाउन से कुछ और छूट की घोषणा हो सकती है. लॉकडाउन के सख्त नियमों में छूट देते हुए आज सीएम अरबिंद केजरीवाल होटल, और रेस्तरां खोलने के साथ साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में राहत देने की घोषणा कर सकते हैं.अनलॉक-3 के तहत शनिवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक होने वाली है और इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को बैठक में अनलॉक-3 के तहत दी जाने वाली छूट का एलान करेंगे.मुख्यमंत्री अरबिंद केजरीवाल क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद डिजिटल पत्रकार वार्ता में ये घोषणा करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक आज की घोषणा में सीएम सोमवार को दिल्ली को तीसरी बार अनलॉक करने का ऐलान करेंगे जिसके तहत होटल व रेस्तरां खोले जाने की अनुमति मिल सकती है. इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि होटल और रेस्तरां के व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों ने दिल्ली सरकार को अपनी चिंता बताई है और आर्थिक परेशानी की बात कही है.


























