दिल्ली /”BHARAT BIOTECH ” ने दिया देश को खुशखबरी -02 से 18 साल वालों को भी टीकाकरण की मंजूरी,DCGI की मंजूरी के बाद अब बच्चों को “कोवैक्सीन “के टीके लगाए जाएंगे
दिल्ली :कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट /भारत में अब बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन,02 से 18 साल वालों को भी टीकाकरण की मंजूरी।कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।अब 02 साल से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा सकेगा।अब इसकी मंजूरी मिल गई है।DCGI की मंजूरी के बाद अब बच्चों को कोवैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे।देश में संभावित तीसरी लहर के बीच यह बेहद राहत भरी है.केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर जल्द गाइडलाइन्स जारी की जाएंगी।उसके बाद ही बच्चों को टीका लगना शुरू होगा।बताया गया है कि बच्चों को भी बड़ों की तरह कोवैक्सीन के दो टीके लगेंगे।अबतक हुए ट्रायल में टीके से बच्चों को किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।सूत्रों के मुताबिक उन बच्चों को पहले वैक्सीन लगाई जा सकती है जिनको अस्थमा आदि की दिक्कत है।सरकारी जगहों पर यह वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी।आपको बता दें कि भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर कोवैक्सीन को बनाया है।यह भारतीय कोरोना टीका है।कोरोना वायरस केखिलाफकोवैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी।