डॉ. संजीव सिंह की रिपोर्ट /स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 बर्ष होने पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा साईकिल.पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा द बिहार के लखीसराय जिला में पिपरिया प्रखंड के पिपरिया ग्राम में स्वतंत्रता के 75 बर्ष पूरा होने के पर संपूर्ण भारत में पर्यावरण सुरक्षा हेतु साईकिल रैली ,गोष्ठी एवं वृक्षारोपण किया जा रहा है।कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सह जिला संयोजक प्रशांत कुमार यदुवंशी ने किया। साईकिल रैली को हरी झंडी दिखा कर पिपरिया थानाध्यक्ष राज कुमार साह एवं उप मुखिया मंटू सिंह ने रवाना किए। साईकिल रैली में पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रांत संयोजक राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि भारत देश के मेघालय राज्य के चेरापूंजी में 1861 में 22,990 मि मी बर्षा हुई थी, जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक बर्षा है। संयोगवश 31 दिसंबर 1861 को ही हुआ था। वहां आज भी घने जंगल है।साईकिल रैली में पूर्व उप मुखिया जीतन रविदास भाग लेकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित किए। साईकिल रैली के तत्पश्चात किसानों के खेत में वर्तमान उप मुखिया मंटू सिंह द्वारा आम,कदम्ब के वृक्ष का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कार्यक्रम में रामाशीष यादव, दीपक यादव, कौशल यादव, विकास कुमार, राम प्रसाद, बबलू यादव, रौशन, कौशल, नीतीश, राजीव रंजन, प्रेम रंजन एवं आराध्या विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने भाग लिए। साईकिल रैली पिपरिया थाना के निकट दूर्गा मंदिर परिसर से भ्रमण करते हुए डीह पिपरिया ,चौरासी ग्राम होते हुए आराध्या विद्या मंदिर परिसर में पूर्ण हुआ।
