पटना /आरोग्य मंदिर नाला रोड में आयोजित हुआ स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम-अजीत जी,वरिष्ठ राज्यप्रभारी-भारत स्वाभिमान
प्रियंका भारद्वाज की रिपोर्ट / पतंजलि योग केंद्र के आरोग्य मंदिर नालारोड़ पटना में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित किया गया राष्ट्रीय युवा दिवस. भारत स्वाभिमान के वरिष्ठ राज्य प्रभारी आचार्य जी ने कहा की स्वामी रामदेव के निर्देशानुसार, मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉ जयदीप आर्य, पूज्य साध्वी दीदी जी, मुक्त केंद्रीय प्रभारी राकेश जी सभी प्रांत प्रभारी कों 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का विशेष मार्गदर्शन मिला था.
स्वामी जी के मार्गदर्शन के अनुसार सैकड़ों बच्चों ने सूर्य नमस्कार और योगा कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में डॉ नितेश उपस्थित रहे.योगा कार्यक्रम में वाषिका,सुरभि, सोनाली, पलक, रेणुका सिंह, मनुप्रिया, शिल्पी, मीनू, रंगू, बिटू, प्रभात कुमार, देवेश, सुबोध, कुंदन और सुमित सहित अनेक बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.