पटना /बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कोविड पॉजिटिव होने के उपरांत उनके उत्तम स्वास्थ के लिये पटेल नगर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूजा हवन हुआ -अभिषेक झा, JDU प्रवक्ता
पटना /कौशलेन्द्र पाराशर की विशेष रिपोर्ट / जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता अभिषेक झा के नेतृत्व में जेडीयू के प्रवक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश के तुरंत स्वस्थ होने के लिए पूजा हवन किया. बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कोविड पॉजिटिव होने के उपरांत उनके उत्तम स्वास्थ तथा कोविड की तीसरी लहर से बिहार की आम आवाम की सुरक्षा हेतु पटना के पटेल नगर में कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए पूजा हवन किया।ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि कोविड कि इस मुश्किल घड़ी में संपूर्ण विश्व का कल्याण हो और बिहार वासियों को इतनी ताकत मिले कि जिस तरह से कोविड की पिछली लहर का मुकाबला किया गया था, ठीक उसी तरह से यह लहर भी जल्द से जल्द समाप्त हो और किसी को भी क्षति न पहुंचे।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी जनता की सेवा करते हुए कोविड पॉजिटिव हुए, अभी होम आइसोलेशन में डॉक्टर्स के परामर्श में हैं। बिहार वासियों की शुभकामनाओं और दुआओं से बहुत जल्द स्वस्थ होकर जनता की सेवा के लिए जनता के बीच होंगे।