पटना / युवा ब्राह्मण नेता रूपेश झा बने लोक जनशक्ति पार्टी बिहार प्रदेश” युवा प्रकोष्ठ “के महासचिव, रुपेश झा नें कहा “आदरणीय रामविलास “जी गरीबों के भगवान थे
प्रियंका भारद्वाज की रिपोर्ट / सहरसा निवासी और युवा ब्राह्मण नेता रूपेश कुमार झा कों लोक जनशक्ति पार्टी” रामविलास” का बिहार प्रदेश युवा “महासचिव” बनाया गया. लोक जनशक्ति पार्टी “रामविलास ” युवा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने रुपेश कुमार झा को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया तत्पश्चात उनको पत्र प्रदान कर दिया गया. कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, पार्लियामेंटरी बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के युवा महासचिव रूपेश कुमार झा ने कहा परम आदरणीय स्वर्गीय रामविलास जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए मैं लोक जनशक्ति पार्टी को ज्वाइन किया हूं, आदरणीय रामविलास पासवान सच में गरीबों के भगवान थे. आदरणीय रामविलास पासवान जी के सपनों को पूरा करने के लिए मैं 1-1 गरीब के घर को मजबूत करुंगा.