प्रिया सिन्हा की रिपोर्ट -सहारनपुर /सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, बोले #भाझपा #पार्टी है. सपा प्रमुख अखिलेश बोले इस पार्टी का जो जितना बड़ा नेता है इतना बड़ा झूठ बोलता है. इसलिए भारतीय जनता पार्टी को अपना नाम बदल लेना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव यूपी के भविष्य का चुनाव है. भाजपा इस चुनाव को उल्टी दिशा में ले जाना चाहती है. अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले कुछ समय पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि हाल ही में एक इत्र व्यापारी के घर छापा मार कार्रवाई के दौरान धन निकला था वह समाजवादियों का था. इससे बड़ा झूठ और क्या हो सकता है. इसलिए भाजपा को अपना नाम बदल लेना चाहिए.
Uttar Pradesh, Jan 16 (ANI): Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav addresses media during a press conference at party office in Lucknow on saturday. (ANI Photo)



























