लुधियाना, निखिल दुबे : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारा है। लुधियाना के हल्का साहनेवाल से जदयू उम्मीदवार गुरचरण सिंह राजपूत ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। जिसको लेकर के स्थानीय लोगों का पूरा समर्थन गुरचरण सिंह राजपूत को मिल रहा है। गुरचरण सिंह राजपूत ने आज हल्का साहनेवाल अधीन पड़ते इलाका गोविंदगढ़ के माता भाग कौर कॉलोनी पहुंचे जहां उनका स्वागत पूर्वांचली नेता किशन लाल शर्मा ने किया। गुरचरण सिंह राजपूत के समर्थन में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। गुरचरण सिंह ने समाज को नई दिशा देने के लिए जनता दल यूनाइटेड के समर्थन में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा बिहार के तर्ज पर पंजाब में भी नशे पर लगाम लगाई जाएगी। इस मौके पर अजय पनेसर, हरमीत भामीया, जितेंद्र कुमार, हरप्रीत भामीया, पारस, शत्रुघ्न गुप्ता, कैलाशी देवी, बबीता, रेखा मौजूद रहे।





























