झारखंड में उठे भाषा विवाद पर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा “भोजपुरी समाज” डरता नहीं है, झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का बयान गलत
कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट /रांची पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया.झारखंड में उठे भाषा विवाद पर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भोजपुरी और मगही का विरोध गलत विरोध है. जो इसका विरोध कर रहा है गलत कर रहा है. विरोध करने वालों का राष्ट्रीय जनता दल विरोध करेगा. लालू यादव से पूछा गया कि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ही बोकारो में इसका विरोध कर रहे हैं, लालू यादव ने कहा कि विरोध करने वालों की बातों में कोई दम नहीं है. हम उनका विरोध करते हैं.नहींभोजपुरी समाज डरता है.झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली मैट्रिक और इंटर स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं में उर्दू, भोजपुरी, मगही, बांग्ला और उड़िया भाषा को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल किया गया है. 24 जिलों में उर्दू, 11 में बांग्ला, छह में मगही, पांच में अंगिका, चार में भोजपुरी और तीन जिलों में उड़िया भाषा इस सूची में है. इसके बाद राज्य में भाषा विवाद ने तूल पकड़ लिया है.जगह-जगह आंदोलन हो रहे हैं. जनभावनाओं से जुड़े इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है.