CIN ब्यूरो /जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेडीयू का दामन थामा. ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कर्म पुरुष है. नीतीश कुमार ने बिहार को देश का मॉडल बनाया.बीजेपी नेताओं के जेडीयू ज्वाइन करने पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जदयू एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है। यहां पर सिर्फ बड़े कार्यकर्ताओं का ही नहीं बल्कि छोटे कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाता है। ललन सिंह ने जेडीयू में शामिल हुए नेताओं को माला पहनाकर और अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष लखीसराय में जदयू मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेडीयू का दामन थामा है। लखीसराय के बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष , पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेडीयू का दामन थामा है।





























