निखिल दुबे -पंजाब ब्यूरो से / ऐतिहासिक शपथ ग्रहण ग्रहण समारोह के लिए गांव में बने “भगत सिंह मेमोरियल” तैयार, 25 वें मुख्यमंत्री बनेंगे भगवंत मान-CM अरविंद केजरीवाल और dy CM मनीष सिसोदिया पहुंचे.आज 12:30 बजे मान सिंह राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उन्होंने इस समारोह के लिए पूरे पंजाब के लोगों को आमंत्रित किया है। पंजाब में 92 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. शपथ ग्रहण ग्रहण समारोह के लिए गांव में बने भगत सिंह मेमोरियल के सामने तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.पंजाब में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं. भगवंत मान आज खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी राघव चड्ढा शामिल होंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी न्यौता भेजा गया है।हरियाणा और हिमाचल से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। समारोह में पूरे पंजाब से दो लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है




























