सौरभ निगम की रिपोर्ट /उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री शपथ का कार्यक्रम जोरों पर है कल शपथ ग्रहण समारोह है.योगी आदित्यनाथ दिल्ली से वापस लखनऊ.कालिदास मार्ग पहुंचे है.आज शाम करीब 4 बजे लखनऊ को लोकभवन में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी. बैठक में योगी आदित्यनाथ विधानमंडल दल के नेता चुने जायेंगे. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा यूपी के सह पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी गुरुवार दोपहर 12 बजे लखनऊ पहुंचें चुके है25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे आदित्यनाथ.योगी आदित्यनाथ राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा.





























