कलकत्ता / अब कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा को नोटिस किया, 20 जून को नारकेलडांगा पुलिस थाना में हाजिर होने को कहा
उमर फारूक -कलकत्ता / अब कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा को नोटिस किया, 20 जून को नारकेलडांगा पुलिस थाना में हाजिर होने को कहा. बंगाल पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा को आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. उधर सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा ने महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए सोमवार को समय मांगा. महाराष्ट्र पुलिस ने भी उनका बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है. महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से कहा गया है कि भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा को समय दे दिया गया है.ठाणे की मुंब्रा पुलिस ने भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा को 22 जून को समक्ष पेश होकर बयान दर्ज करने को कहा है.