कौशलेन्द्र पाराशर की ग्राउंड रिपोर्ट / अग्निपथ योजना को लेकर राजद-माले विधायक बिहार विधानसभा के वेल में पहुंच गये और काफी हंगामा करने लगे। स्पीकर की बातों को अनुसूना करते हुए विधायक हंगामा और नारेबाजी करते रहे.बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्न काल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। राष्ट्रीय जनता दल-माले के विधायक अग्निपथ पर लाये गए कार्य स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग करने लगे।इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने खूब हंगामा किया। स्पीकर विजय सिन्हा ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि आपलोग समय पर इस मामले को उठाइएगा। सदन में पोस्टर लहरा रहे विपक्षी विधायकों से स्पीकर ने पोस्टर हटाने को कहा। स्पीकर के आदेश पर मार्शल ने सभी पोस्टर को हटा दिया.




























