बिहार डेस्क /महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ 7 अगस्त को राजद समेत महागठबंधन के सभी दल प्रतिरोध मार्च निकालकर राज्यव्यापी समाहरणालय में धरना देगी
सत्यजीत की रिपोर्ट /महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ 7 अगस्त को राजद समेत महागठबंधन के सभी दल प्रतिरोध मार्च निकालकर राज्यव्यापी समाहरणालय में धरना देगी। 7 अगस्त के आहूत प्रतिरोध मार्च को सफल बनाने के लिए मंगलवार को जूरन छपरा स्थित राजद कार्यालय में बैठक की गई. जिसमें राजद एवं महागठबंधन के के वरीय नेता और राजद विधायकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए कांटी विधायक इसराइल मंसूरी ने कहा कि भाजपा सरकार देश में महंगाई बढ़ाते जा रही है. फालतू प्रोपेगेंडा फैलाकर मुस्लिमों को बदनाम कर रही है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर महागठबंधन के तरफ से प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा.जो ऐतिहासिक होगा.वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ज्वलंत मुद्दों से देशवासियों का ध्यान भटकाने के लिए मुस्लिम विरोधी मुद्दे खड़े कर देती है!