दरभंगा /शहर में सैकड़ों गाड़ियों की चोरी के बाद एक चोर एवं तीन गाड़ीयों की बरामदगी के बाद पुलिस ने खुद की पीठ थपथपाई
शिप्रा की रिपोर्ट /शहर में सैकड़ों गाड़ियों की चोरी के बाद एक चोर एवं तीन गाड़ीयों की बरामदगी के बाद पुलिस ने खुद की पीठ थपथपाई.शहर में गाड़ी चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है पुलिस प्रशासन इसको लेकर जगह-जगह छापेमारी वही कर रही है कई मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है कई गिरफ्त में आए हैं लेकिन अभी भी गाड़ी चोरी का सिलसिला रुका नहीं है. आज एसएसपी कार्यालय लहरिया सराय में मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता का जानकारी दी है कि 14 सितंबर को श्यामा माई मंदिर परिसर से एक बाइक की चोरी कर ली गई थी जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अमन झा को गिरफ्तार कर लिया है उसकी निशानदेही पर तीन अन्य बाइक को भी बरामद कर लिया गया है।वहीं डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि इस तरह से चोर को पकड़ने एवं त्वरित कार्रवाई करने से चोरों की मनोबल कम होगी और त्वरित कार्रवाई होने के बाद चोरी की घटना भी कम हो जाएगी। पुलिस द्वारा किए गए त्वरित कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए उनके भी पीठ थपथपाई गई है।