अजित सिंह, झारखण्ड हेड की रिपोर्ट /राजगंज। राजगंज थाना क्षेत्र के खरनी सनशाइन सिटी (अल्ट्राटेक कॉलोनी) के पास अज्ञात हमलावरों ने कार पर सवार व्यवसायी ज्योति रंजन पर दो राउंड गोलियां चलाई। जिससे घटनास्थल पर ही ज्योति रंजन की मौत हो गई।साथ में मौजूद मृतक की पत्नी जब पति को बचाने के लिए अपराधियों की ओर दौड़ी तो अपराधियों ने महिला पर भी गोलियां चलाई और भाग निकले।महिला ने अपने देवर को घटना की सूचना दी। जिसके बाद आनन-फानन में मृतक का छोटा व्यवसाई को लेकर एसएसएनएमसीएच धनबाद गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि दो की संख्या में आये अपराधियों ने कॉलोनी के मुख्य द्वार को बंद कर दिया। इसके बाद जैसे ही मृतक की पत्नी गाड़ी से उतर कर कॉलोनी के मुख्य द्वार को खोलने गई। अपराधियों ने ज्योति रंजन पर गाड़ी के बाहर से ही दो राउंड गोली चला दी। जिससे ज्योति के गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए गोलियां ज्योति के सिर पर जा लगी और घटनास्थल पर ही ज्योति की मौत हो गई।इससे पहले कि ज्योति की पत्नी कुछ समझ पाती अपराधी भागने लगे, ज्योति की पत्नी ने हो हल्ला किया तो अपराधियों ने उस पर भी गोलियां चलाई हालांकि इससे महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.



























