बेगूसराय पहुंचे जदयू बिहार प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह,केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला
कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट /बेगूसराय जिला बलिया अनुमंडल अंतर्गत डंडारी प्रखंड क्षेत्र में एक दिवसीय दौरा पर पहुंचे जदयू के बिहार प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।आपको बता दें कि डंडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महिपाटोल पंचायत के मोहब्बा ग्राम व हरदिया ग्राम में एक दिवसीय दौरा पर पहुंचे जदयू के बिहार प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता व नेत्री,वहीं प्रखंड क्षेत्र के तमाम जदयू के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखने को मिला वहीं पहुंचते ही सभी ने माला पहना कर भव्य स्वागत किया वहीं काफी जोश भरे माहौल देखने को मिला सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जमकर नारा लगाया वहीं तमाम नेता व नेत्री ने समस्त क्षेत्रवासी का अभिवादन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर बबाल काटा साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी से नीतीश कुमार को पीएम बनाने को लेकर काफी चर्चा किया गया वहीं मौके पर उपस्थित मीना सिंह जदयू के पूर्व सांसद झंझारपुर, अशोक कुमार सिंह पूर्व विधायक औरंगाबाद,विनोद कुमार सिंह पूर्व विधानसभा सदस्य झंझारपुर समेत डंडारी प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष व समाजसेवी अनिल कुमार सिंह,वार्ड संख्या तीन के वार्ड सदस्य सुशांत सिंह राजपूत, सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद दिखे।