जमशेदपुर के सुंदरनगर में भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को याद किया गया
आर्यन सिंघानिया की रिपोर्ट /जमशेदपुर के सुंदरनगर में भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को याद किया गया. समाजसेवी युवक अर्जुन सामंत के नेतृत्व में ढ़ोल नागाड़े के साथ आज काफी संख्या में महिला- पुरुष सुंदर नगर चौक में पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उनको याद गया.समाजसेवी युवक अर्जुन सामंत ने कहा कि बिरसा मुंडा के अधूरे सपने को पूरा करना है, बिरसा मुंडा ने जल जंगल जमीन को बचाने के लिए आंदोलन किया था उनकी यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता.